Notice/Events
News Events
Supriya Shorot student of Government B.Ed. received prize at state level teaching of lesson plan competition held on 17 November 2025 in SCERT Uttarakhand Dehradun.

डी.एस.बी. परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल में दिनांक 09 मई 2026 को शोधार्थी चंचल कुमार की पीएच.डी. मौखिकी परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। शोधार्थी ने अपना शोधकार्य प्रो. (डॉ.) टी. सी. पांडेय, प्रोफेसर, शिक्षक शिक्षा विभाग, एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी के निर्देशन में पूर्ण किया।शोध का विषय “शिक्षक प्रशिक्षुओं के मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्म-संकल्पना का शैक्षिक परिदृश्य में अध्ययन” था, जो वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक एवं समसामयिक विषय है। वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक एवं तकनीकी युग में युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास तथा आत्म-संकल्पना से जुड़ी चुनौतियाँ निरंतर बढ़ रही हैं। ऐसे समय में शिक्षक प्रशिक्षुओं का मानसिक रूप से स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक होना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि वही भविष्य में समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शोध में यह प्रतिपादित किया गया कि स्वस्थ आत्म-संकल्पना विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच, निर्णय क्षमता तथा सामाजिक समायोजन को सुदृढ़ करती है। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य का सीधा प्रभाव शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, व्यक्तित्व विकास एवं शैक्षिक उपलब्धियों पर पड़ता है। शोधकार्य में शिक्षा व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, सहयोगात्मक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने हेतु अनेक उपयोगी सुझाव प्रस्तुत किए गए। मौखिकी परीक्षा में बाह्य परीक्षक के रूप में प्रो. धनंजय जोशी, डीन, शिक्षा संकाय, गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, नई दिल्ली एवं दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी, दिल्ली के संस्थापक कुलपति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अतुल जोशी, डीन, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल द्वारा की गई।इस अवसर पर डॉ. मनीषा नारियाल, डॉ. विजय कुमार, डॉ. जीवन उपाध्याय, डॉ. अशोक उप्रेती, नेहा पांडेय, वीरेंद्र गुप्ता सहित अनेक शोधार्थी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। शोधार्थी चंचल कुमार को पीएच.डी. उपाधि प्रदान किए जाने पर प्रो. एन. एस. बैंकोटी, प्राचार्य, एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी ने शुभकामनाएं प्रदान कीं। इसके अतिरिक्त डॉ. अनीता जोशी, डॉ. शुभ्रा कांडपाल, डॉ. सविता भंडारी, डॉ. रेनू रावत, डॉ. तनुजा मेलकानी, डॉ. ललित मोहन जोशी एवं डॉ. पूनम रानी सहित अनेक शिक्षकों ने शोधार्थी एवं शोध निर्देशक को बधाई दी।


Chandan Hospital felicitated and honoured Dr Shubhra Kandpal on 11.3.2026 along with other professionals.
Chandan hospital , Haldwani celebrated International Women's day by felicitating and honouring various women professionals from different sectors for their remarkable contribution in their fields.

बड़े ही हर्ष का विषय है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा अरुण कुमार चतुर्वेदी को शिक्षाशास्त्र विषय में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है । उनके द्वारा
"शिक्षक प्रशिक्षकों की कार्य संतुष्टि एवं मानसिक स्वास्थ्य का उनके सामाजिक-पारिवारिक एवं शैक्षिक कारकों के संदर्भ में अध्ययन" विषय पर प्रोफेसर टी सी पांडेय , एम बी पीजी कॉलेज हल्द्वानी के निर्देशन में शोध कार्य पूर्ण किया गया। उनकी मौखिक परीक्षा 1 अप्रैल 2025 को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल में सम्पन्न हुई जिसमें प्रोफेसर यशपाल सिंह शिक्षा संकाय रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली बाह्य परीक्षक रहे। इस अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल कॉमर्स एवं शिक्षा संकाय के हेड एवं डीन प्रोफेसर अतुल जोशी जी एवं कॉमर्स विभाग के डॉ विजय कुमार, डॉ अशोक उप्रेती, डॉ लक्ष्मण सिंह , डॉ वर्षा पंत आई टेप संकाय के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे ।
डॉ चतुर्वेदी वर्तमान में लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौर, नैनीताल में अस्सिटेंट प्रोफ़ेसर के पद पर कार्यरत हैं।
डॉ अरुण चतुर्वेदी की यह दूसरी पीएचडी उपाधि है इससे पहले आपने हिंदी विषय में पीएचडी उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। इनके उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य एवं पीएचडी उपाधि पर लाल बहादुर शास्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौर की प्राचार्य प्रोफेसर सीमा श्रीवास्तव तथा एम बी राजकीय स्नातकोत्तर के प्राचार्य प्रोफेसर एन एस बनकोटी एवं शिक्षा संकाय के प्रोफेसर एल एम पाण्डेय , डॉक्टर हेमचंद्र पांडे, डॉ अजीत कुमार सैनी, डॉ इंद्र मोहन पंत, डॉ रीता दुर्गापाल डॉ पप्पू सागर, डॉक्टर कमला पाण्डेय, डॉक्टर गीता भट्ट, डॉक्टर प्रदीप कुमार ,प्रोफेसर अनीता जोशी, प्रोफेसर शुभ्रा कांडपाल डॉ माया जोशी, डॉ रेनू रावत, डॉ तनुजा मेलकानी, डॉ सविता भंडारी, डॉ ललित मोहन जोशी, डॉ पूनम रानी एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने डॉक्टर चतुर्वेदी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।












