Internal Complaints Committee
Internal grievance committee organised a workshop on 14th


स्थानीय एम बी पी जी में आंतरिक परिवाद समिति के त् तत्वाधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी को लब्ध प्रतिष्ठ समाजसेवी श्रीमती लता बोरा द्वारा संबोधित किया गया। लता बोरा द्वारा महिला सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर ओजस्वी व्याख्यान दिया गया। उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किये ।श्रीमती बोरा के अनुसार जब नारी को सम्मान ,सुरक्षा और निर्णय लेने का अधिकार मिलेगा तभी नारी सशक्त होगी। महिला को अपनी शक्ति पहचाननी होगी ।महिला को समाज के लिए उदाहरण पेश करना होगा ।महिलाओं की बात सुननी होगी ।इसकी शुरुआत घर से ही करनी होगी। महिलाओं का सम्मान करना होगा ।महिला सुरक्षा एक गंभीर विषय है ।महिलाओं की आंतरिक सुरक्षा होनी चाहिए। महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए। आत्म सुरक्षा के उपाय महिलाओं को सिखाने चाहिए। गलत के खिलाफ हमेशा उन्हें अपनी आवाज उठानी चाहिए। बेटों को सम्मान करना सीखना पड़ेगा। बेटा बेटी में फर्क नहीं करना है ।ऐसा समाज बनाना है जहां महिलाएं डरे नहीं ।कानून या नियम नहीं बल्कि सोच ऐसी हो ,जिसमें महिलाओं को बराबरी का दर्जा मिले। तभी वह आजादी के साथ अपने सपने को पूरा कर सकती है । डॉ रेनू रावत द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।संचालन संयोजक डॉ दीपा गोबाड़ी द्वारा किया गया ।इस अवसर पर डॉ अनिता जोशी डॉ टी सी पांडे डॉ शुभ्रा कांडपाल डॉ तनुजा मेलकानी डॉ रंजना शाह डॉ हेमलता तथा शोधार्थी परमजीत, राज कौर ,दिव्या आदि उपस्थित थे।













